मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

newsscale
1 Min Read

पत्थलगड़ा(चतरा)। सोमवार को पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी पंचायत भवन में  मुखिया राधिका देवी ने जरुरतमंदों के बीच 120 कंबल का वितरण किया। मुखिया ने सिंघानी पंचायत के 11 वार्ड के जरुरतमंद महिला-पुरुष को कंबल वितरण किया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि समाजसेवा करने के लिए ग्रामीणों ने मुझे प्रतिनिधि बनाया है। उन्होंने कहा कि सुख-दुख सभी तरह के कार्यक्रमों में हम शामिल होते हैं। आगे कहा कि सरकार द्वारा कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसे विगत 3 वर्षों से लगातार जरुरतमंदों के बीच वितरण करती आ रही हूं। सभी वार्डों में घूम-घूम कर वृद्ध व्यक्ति को चिन्हित कर सही ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करती हूं। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मीणा देवी, कृषि मित्र भीम दांगी, प्रकाश राणा, वार्ड सदस्य मोहम्मद इसराइल, चम्पा देवी,उर्मिला देवी, रूबी देवी, जितनी देवी, सरस्वती देवी, वजीर मियां, गोगा दांगी, प्रतिमा देवी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *