Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जानलेवा हमलावरों से भयभीत भुक्तभोगी ने एसपी से लगाई गुहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। एक सप्ताह पूर्व टंडवा थाना क्षेत्र के सोपारम निवासी उपेन्द्र पांडेय पर गांव के हीं कुछ दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने समेत घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार व मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उक्त घटना 2 दिसंबर की है, जिसपर भुक्तभोगी से प्राप्त शिकायत के आलोक में स्थानीय थाना द्वारा कांड संख्या 02/2025 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इधर शुक्रवार को उक्त आरोपियों द्वारा परेशान किये जाने से भयभीत भुक्तभोगी परिवार ने मीडिया के समक्ष व्यथा सुनाते हुवे त्वरित संज्ञान लेने का आग्रह एसपी और डीआइजी से किया है। भुक्तभोगी ने अपने घर के पास लगे जलमीनार से पीने के लिए पानी ले जाने के दौरान गांव के हीं मुख्य तौर पर सुशील कुमार दास, श्रीराम दास, बबन दास एवं अभय दास समेत लगभग एक दर्जन सहयोगियों द्वारा बाजबरन रोके जाने की बातें कही। बताया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट किया गया। साथ हीं बचाव करने आये पत्नी व बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। इसी दौरान उसे गंभीर चोट व हांथ भी फ्रैक्चर कर गया। स्थानीय थाना में उसी दिन लिखित शिकायत दिये जाने से क्षुब्ध होकर आरोपियों ने पंचायत बुलाकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया, जिसे नहीं मानने पर फिर से मारपीट की गई। पीडत ने घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों द्वारा पैसा और पैरवी का हवाला देकर पूरे परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी देने का अरोप लगाया है। भयभीत परिवार द्वारा गांव छोड़ने और आत्मदाह करने पर मजबूर होने की बातें कही जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment