Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की हुई जिला स्तरीय बैठक, लिए गए कई निर्णय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। रविवार को गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत का जिला स्तरीय बैठक पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदीप गिरी व संचालन अनुपम गिरी ने किया। वहीं मुख्य अतिथि फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गोस्वामी, कोडरमा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा रानी, लक्ष्मी देवी, संदीप गिरी, शत्रुघ्न गिरी व शीतल गिरी आदि के उपस्थित में समाज के उत्थान व मजबूती पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही चतरा में फाउंडेशन के जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार कर गोपाल गिरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही युवा जिलाध्यक्ष अनुपम गिरी, सचिव विजय गिरी, महासचिव सत्येंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष पंकज गिरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण गिरी, अरविंद गिरी एवं सोनू गिरी को चुना गया। बैठक में भारी संख्या में गोस्वामी समाज के महिला एवं पुरुष शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment