Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, हादसा में ऑटो के उड़ गए परखच्चे, सीएम ने जताया दुख

On: January 4, 2025 12:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उदयपुर (राजस्थान)। शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेलर के ब्रेक फेल होने कारण हुआ है। वहीं हादसे का सीएम भजनलाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है, एक्स पोस्ट में लिखा, “उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्राति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

हादसा में ऑटो के उड़ गए परखच्चे

उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद ट्रेलर को मौके पर छोड़कर ट्रेलर चालक फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

कोहरे के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए

दुसरी ओर अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण कई वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर स्थित कोठारी नदी की पुलिया पर घने कोहरे के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में टकराई गाड़ियों को रास्ते से हटवाया। साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

भीलवाड़ा के मेयर राकेश पाठक ने बताया कि शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से कोठारी नदी की पुलिया पर सड़क हादसा हुआ। मैं दमकल कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हादसे की जानकारी तुरंत मिलने के बाद ही राहत अभियान चलाया और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों की हालत ठीक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईवे पर भीषण तबाही: दो बसों की सीधी भिड़ंत के बाद भड़की आग, 7 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

इटखोरी महोत्सव-2027 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू: उपायुक्त ने की हाई-लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कोल रोड निर्माण पर आर-पार: वृंदा मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 जून से चक्का जाम की चेतावनी; दूसरी ओर जमीन दाता रैयतों ने विरोध को बताया निजी स्वार्थ

पुलिस की बड़ी चोट: ₹4.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुलेगा सिंडिकेट

सीसीएल कोल रोड निर्माण पर चला रैयतों का बुलडोजर: जमीन पर जबरन काम का आरोप, चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा ने ठप कराया काम

₹55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में भारी खेल: घटिया ईंट और मिट्टी वाले बालू से खड़ी हो रही दीवारें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित

​जिला प्रशासन की अनूठी पहल: आम उत्पादक किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, ‘दीदी कैफे’ के पास लगेगा 7 दिवसीय ‘मैंगो स्टॉल’

Leave a Comment