Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बढ़ते ठंड को देखते हुए मुखिया ने चौक चौराहों में करवाई अलाव की व्यवस्था

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत में मुखिया कंचन देवी ने पड़ रहे कड़ाके की ठंड को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था करवाई है। मुखिया द्वारा अलाव की व्यवस्था नावाडीह चौक, चौथा, डमोल व जगन्नाथी आदि दर्जनों स्थानों पर कराई गई है। मुखिया ने बताया कि प्रतिदिन ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है और इस बीच चौक-चौराहों पर कई लोग मौजूद रहते हैं। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए अलाव की काफी जरूरत बढ़ती जा रही थी। जिसे देखते हुए ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। इस दौरान पूर्व मुखिया मेघन दांगी, गोपाल दांगी, मनोज दांगी, विश्वजीत दांगी, शंकर दांगी, प्रकाश दांगी, पवन दांगी, विजय दांगी, बैजनाथ प्रसाद, दीपक कुमार, संदीप राणा, पंकज कुमार, मनराज दांगी, कृष्ण दांगी, दामोदर दांगी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment