Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एलपीजी टैंकर के फटने से चार की मौत, 30 गंभीर रुप से घायल, हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख, की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

On: December 20, 2024 10:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जयपुर। राजस्थान के अजमेर हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसे में एलपीजी से भरे टैंकर के फटने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सीएनजी से भरा एक टैंकर ट्रैफिक प्वाइंट पर यूटर्न ले रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर में बड़ा धमाका हुआ और आग भड़क उठी। इस धमाके के बाद आसपास के दायरे में खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई और आसपास के 20 से ज्यादा वाहन जलकर राख हो गए। घटना सुबह करीब 5:30 बजे भांकरोटा के पास पुष्पराज पेट्रोल पंप के पास हुई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घायलों का हाल जाना

आग में फंसे लोगों में से 10 को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली।

ज्ञात हो कि हादसे के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, टैंकर में मौजूद केमिकल और वाहनों के फ्यूल टैंक फटने की वजह से आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर हाईवे के नीचे से गुजरने वाली एलपीजी पाइपलाइन को भी बंद कर दिया। फिलहाल, अजमेर हाइवे पर यातायात बंद कर दिया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव दल ने मौके पर 30 से ज्यादा एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां तैनात कीं हैं।

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

जयपुर के अजमेर रोड पर हुए भीषण हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों ये मेरी ईश्‍वर से कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”जयपुर में हुई सड़क दुर्घटना के कारण अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करती हूं। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मेरी प्रार्थना है कि घायल हुए लोग शीघ्र ही स्वस्थ हों।”

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को पोस्ट किया, ”राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करता हूं।”

जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा,”राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईवे पर भीषण तबाही: दो बसों की सीधी भिड़ंत के बाद भड़की आग, 7 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

इटखोरी महोत्सव-2027 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू: उपायुक्त ने की हाई-लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कोल रोड निर्माण पर आर-पार: वृंदा मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 जून से चक्का जाम की चेतावनी; दूसरी ओर जमीन दाता रैयतों ने विरोध को बताया निजी स्वार्थ

पुलिस की बड़ी चोट: ₹4.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुलेगा सिंडिकेट

सीसीएल कोल रोड निर्माण पर चला रैयतों का बुलडोजर: जमीन पर जबरन काम का आरोप, चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा ने ठप कराया काम

₹55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में भारी खेल: घटिया ईंट और मिट्टी वाले बालू से खड़ी हो रही दीवारें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित

​जिला प्रशासन की अनूठी पहल: आम उत्पादक किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, ‘दीदी कैफे’ के पास लगेगा 7 दिवसीय ‘मैंगो स्टॉल’

Leave a Comment