Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटा नौका, 13 की मौत, इंडिया कोस्टगार्ड ने चलाया बचाव अभियान, 101 लोग बचाए गए, पीएम ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा

On: December 19, 2024 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट समुद्र में पलट गई। अब तक 101 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं 13 की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि नीलकमल नाम की बोट में चालक दल सहित कुल 85 यात्री सवार थे। हालांकि, अब तक बोट पर सवार यात्रियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की 3 बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान शुरू किय। नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और मरीन पुलिस के साथ मिलकर बचाव प्रयास शुरू किया गया। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की 3 नावें और तटरक्षक बल की 1 नाव क्षेत्र में हैं। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

पीएम ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट अरब सागर में करंजा के उरण में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही पीएम मोदी ने इस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

हादसे में 101 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि मुंबई के बुचर द्वीप पर दोपहर बाद करीब 3:55 बजे ‘नीलकमल’ नाम की नाव हादसे का शिकार हो गई। शाम 7:30 बजे तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री ने राहत की घोषणा की

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

पीएम मोदी ने नाव दुर्घटना पर जताया दुख

इससे पहले एक पोस्ट में पीएम मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं ईश्‍वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

पीड़ित परिजनों को सीएम राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दी जाएगी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर की मदद से नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी गुरुवार सुबह मिलेगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की तीन बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नाव दुर्घटना पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केसी वेणुगोपाल ने भी मुंबई नाव दुर्घटना पर दुख जताया। राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुंबई तट पर यात्री नौका और भारतीय नौसेना की एक क्राफ्ट बोट के बीच हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मैं बचाव और राहत कार्यों की शीघ्र सफलता और बचे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

Leave a Comment