Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस समाप्त, एकनाथ शिंदे नहीं ए तीसरी बार कल लेंगे शपथ, राज्यपाल से किया सरकार बनाने का किया दावा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महाराष्ट में मुख्यमंत्री को लेकर 23 दिंसबर 2024 से चल रहा सस्पेंश समाप्त हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बुधवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का विधायक दल के नेता के रुप में घोषित किया है। इस मौके पर भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विधान भवन में भाजपा विधायक दल के नेता को चुनने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने भाजपा विधायक पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को विधायक पंकजा मुंडे, प्रवीण दरेकर, योगेश सागर और आशीष शेलार आदि विधायकों ने अनुमोदन किया। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने पार्टी के विधायक दल नेता के रूप में देवेंद्र फडणवीस की घोषणा की। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने सभी नेताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

बैठक में मौजूद केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में जिस तरह से भाजपा को जनादेश मिला है, वह देश के रुख को दर्शाता है। जनता रुकावट नहीं चाहती है। महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार राज्य की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। निर्मला सीतारमन ने कहा कि राज्य में बनी नई सरकार कांग्रेस से हुए नुकसानों की भी भरपाई का प्रयास करने वाली है। नई सरकार मुंबई को देश का नंबर वन शहर बनाएगी।

भाजपा के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का दावा किया है। इसके बाद राज्यपाल ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे नई सरकार की शपथ विधि को मंजूरी दे दी।

मौके पर शिवसेना शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार समूह के अध्यक्ष अजित पवार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment