Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोंदिया में यात्रियों से भरी बस पलटी, 9 की मौत और 30 घायल, पीड़ितों को 10 लाख रूपये सहायता राशि देने का सीएम ने किया एलान

On: November 29, 2024 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार दोपहर राज्य परिवहन की बस पलट गई है। जिसमें नौ लोगों की मौत की सूचना है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस पलटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तकरीबन 30 लोग घायल भी हुए हैं। बस नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही थी, तभी पलटी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी, तभी गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

अधिकारी ने बताया कि घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एएनआई ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवहन प्रशासन को पीड़ितों को तत्काल 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। सीएमओ ने कहा, श्राज्य परिवहन की शिवशाही बस भीषण दुर्घटना में पलट गई। घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली गई है। घायलों के तत्काल और उचित उपचार के निर्देश जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

पीएम ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रूपये का मुआवजा देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के गोंदिया में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

Leave a Comment