Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का विभिन्न प्रखंडों में किया पुतला दहन

On: April 12, 2023 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

प्रतापपुर/पत्थलगड़ा(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 11 अप्रैल को राजधानी रांची में सचिवालय घेराव के दौरान झारखंड सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में किया गया। पुतला दहन के वक्त कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार होश में आओ आदि विरोधीे नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा नेता कपिल पासवान, महामंत्री सत्येंद्र पासवान, कार्यकर्ता निर्मल निराला, ताराचंद पासवान, मनोज पासवान सहित अन्य मौजूद थे। वहीं झारखण्ड सचिवालय घेराव में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने पत्थलगड़ा सुभाष चौक में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इसके पहले भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन का पुतला लेकर गांधी चौक से सुभाष चौक तक सीएम के खिलाफ नारे लगाते हुवे भ्रमण किया। पुतला दहन में मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, बीरबल दांगी, महामंत्री तिलेश्वर राणा, विरोचन गिरी, जिला मंत्री कृष्ण साव, भाजयुमो जिला मंत्री मनीष सिंह, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, सतीष सिंह, जितनारायण दांगी, नन्द किशोर दांगी, चंद्रदेव दांगी, सूर्यदेव गंझू, सुधीर ठाकुर समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment