Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महाराष्ट्र में 58.22 प्रतिशत मतदान, गढ़चिरौली जिले में सर्वाधिक 69.63 प्रतिशत और मुंबई शहर में सबसे कम 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ

On: November 20, 2024 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा 2024 की 288 सीटों के चुनाव में बुधवार शाम 5 बजे तक औसतन 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें गढ़चिरौली जिले में सर्वाधिक 69.63 प्रतिशत और मुंबई शहर में सबसे कम 49.07 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मतदान के दौरान कई जिलों में ईवीएम में गड़बड़ी, ईवीएम तोड़े जाने, चुनाव अधिकारी पर हमला होने की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। इन छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

जाने कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

राज्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 07 से शाम 05 बजे तक चला। कई मतदान केंद्रों पर शाम 05 बजे तक मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गयी, जिससे मतदान 06 बजे से अधिक देर तक जारी रहा। अहमदनगर जिले में 61.95 प्रतिशत, अकोला जिले में 56.16 प्रतिशत, अमरावती जिले में 58.48 प्रतिशत, छत्रपति संभाजी नगर जिले में 60.83 प्रतिशत, बीड जिले में 60.62 प्रतिशत, भंडारा जिले में 65.88 प्रतिशत, बुलढाणा जिले में 62.84 प्रतिशत, चंद्रपुर जिले में 64.48 प्रतिशत, धुले जिले में 59.75 प्रतिशत, गढ़चिरौली जिले में 69.63 प्रतिशत, गोंदिया जिले में 65.09 प्रतिशत, हिंगोली जिले में 61.18 प्रतिशत, जलगांव जिले में 54.69, जालना में 64.17 प्रतिशत, कोल्हापुर जिले में 67.97 प्रतिशत, लातूर जिले में 61.43 प्रतिशत, मुंबई शहर जिले में 49.07 प्रतिशत, मुंबई उपनगर जिले में 51.76 प्रतिशत, नागपुर जिले में 56.06 प्रतिशत, नांदेड़ में 55.88 प्रतिशत, नंदुरबार में 63.72 प्रतिशत, नासिक में 59.85 प्रतिशत, उस्मानाबाद जिले में 58.59 प्रतिशत, पालघर जिले में 59.31 प्रतिशत, परभणी जिले में 62.73 प्रतिशत, पुणे जिले में 54.09 प्रतिशत, रायगढ़ जिले में 61.01 प्रतिशत, रत्नागिरी जिले में 60.35 प्रतिशत, सांगली में 63.28 प्रतिशत, सतारा में 64.16 प्रतिशत, सिंधुदुर्ग में 62.06 प्रतिशत, सोलापुर में 57.09 प्रतिशत, ठाणे जिले में 49.76 प्रतिशत, वर्धा में 63.50 प्रतिशत, वाशिम जिले में 57.42 प्रतिशत, यवतमाल जिले में 61.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न

मतदान के दौरान वर्धा विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी (एससी) के उम्मीदवार नितेश कराले की अज्ञात कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। इसकी शिकायत नितेश कराले ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी है। इसी तरह संभाजी नगर जिले के अल्फांसो मतदान केंद्र में गड़बड़ी का आरोप निर्दलीय उम्मीदवार राजीव शिंदे ने लगाया था और वहीं प्रदर्शन करने लगे थे लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर राजीव शिंदे सहित उनक कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से हटा दिया था और मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इसी तरह बारामती विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी (सीपी) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार की मां ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया था, लेकिन एनसीपी (अजीत पवार) ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया सही तरीके से चल रही है। इसी तरह बीड़ में चार ईवीएम तोड़े जाने, मतदान केंद्र प्रमुख पर हमला किए जाने की घटना दर्ज की गई है। इस घटना में अज्ञात आरोपित अभी भी फरार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

Leave a Comment