Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक साथ लोहरदगा व लातेहार में 14 स्थानों पर एनआईए ने की छापेमारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद…

On: April 11, 2023 4:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

रांचीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लोहरदगा में नौ और लातेहार में पांच जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान एनआईए की टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के साथ हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एनआईए लोहरदागा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में हथियारों की बरामदगी मामले की जांच में पाया है कि भाकपा माओवादी के सक्रिय कैडरों के साथ रिजनल कमांडर रवींद्र गंझू ने एक आपराधिक साजिश रची थी। साथ ही सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए पेशरार थाना क्षेत्र बुलबुल के जंगल में इकट्ठा हुए थे। एनआईए ने आश्रय देने वाले, धन मुहैया कराने और हथियारों के लिए कोरियर के रूप में काम करने वाले समर्थकों की तलाश में लोहरदगा के शहरी क्षेत्र के राजा बंगला, कुडू थाना क्षेत्र सहित नौ स्थानों व लातेहार के पांच स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से संबंधित कागजात, एक देशी पिस्तौल के साथ छह जिंदा राउंड, एक मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही लातेहार जिला के चकला गांव के रहने वाले साजन कुमार नाम के एक संदिग्ध को लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। जो राजू कुमार उर्फ राजू साव के राजू ब्रिक्स नाम के ईंट भट्ठे पर मुंशी के रूप में काम करता था। राजू कथित तौर पर माओवादी रवींद्र गंझू की ओर से लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करता है, जो फरार चल रहा है। उक्त मामले को एनआईए ने टेकओवर किया है। इससे पहले झारखंड पुलिस ने 14 जून को आईपीसी, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए(पी) अधिनियम की धाराओं के तहत नौ आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जिसकी प्राथमिकी लोहरदगा के पेशरार थाने में 21 फरवरी 2022 को दर्ज कांड को टेकओवर करते हुए एनआईए ने दर्ज की थी। पूरा मामला लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल इलाके के हरकट्ठा टोली व बंगलापाठ में बहाबहार जंगल के रास्ते में 21 फरवरी 2022 को सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश रचने से संबंधित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय द्वारा स्कूली छात्रों के लिये वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम

उपायुक्त ने की मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक, योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश

उपायुक्त द्वारा जागरूकता रथ को दिखायी गयी हरी झंडी

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिये जाने पर स्वीकृति

​लोहरदगा: 25 अप्रैल को लगेगी चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत, 2 मई को किस्को में मेगा लीगल कैंप

ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मृत नवजात लेकर थाने पहुंची किशोरी

स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

Leave a Comment