Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दस लाख के जहरीली शराब के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार…

On: April 10, 2023 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अवैध नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस के कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

चतरा। पुलिस ने एसपी को मिली गुप्त सूचना पर जिले के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सालवत गांव निवासी जगलाल गंझू के घर में संचालित अवैध नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए करीब दस लाख रुपये के नकली शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरोह का माफिया फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राई स्टेट बिहार के विभिन्न जिलों में अवैध आपूर्ति के नियत से निर्मित अंग्रेजी शराब के बड़ी खेप की सूचना एसपी राकेश रंजन को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि गांव से सटे सुनसान घर में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। मौके से रॉयल स्टैग कंपनी का 375 एमएल का 24 बोतल नकली शराब, मैकडॉवेल कंपनी का 375एमएल का 24 बोतल, इंपीरियल ब्लू कंपनी का 375 एमएल का 120 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी 7 कंपनी का 375 एमएल का 48 बोतल, विभिन्न अंग्रेजी शराब कंपनियों के 25 सौ से अधिक ढक्कन, रॉयल चौलेंज कंपनी का 250 रेपर व स्टीकर, स्टर्लिंग रिजर्व बी 7 कंपनी का 750 रैपर व स्टीकर, रॉयल स्टैग कंपनी का एक हजार रैपर व स्टीकर, 21 जार में बंद अर्ध निर्मित 630 लीटर नकली जहरीली शराब, शराब स्टॉक के लिए रखा 30 ब्लू रंग का खाली जार, 38 अलग-अलग प्लास्टिक बोरा में बंद विभिन्न आकार का 1900 शराब का खाली बोतल व 700 ग्राम केमिकल युक्त पदार्थ जप्त किया गया है। आगे बताया कि अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के द्वारा जगलाल गंझू के खपरैल घर को किराये पर लेकर फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था। मौके से राजपूर थाना क्षेत्र निवासी तस्कर चंदन कुमार और जगलाल गंझू को गिरफ्तार किया गया है। जंबी संचालक माफिया राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी धर्मेंद्र दांगी मौके से फरार हो गया। सरगना की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिसिया कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। अभियान में थाना प्रभारी गुलाम सरवर समेंत सशस्त्र बल के जवान थे शामिल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विधानसभा में उठा बेलगड्डा तालाब स्थित फल्गु नदी उद्गम स्थल के विकास का मुद्दा

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जानकारी

वरिष्ठ नागरिक व बाल विवाह निषेध पर नालसा संवाद के तहत चला जागरूकता अभियान

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

शस्त्र पूजा के साथ मंगला जुलूस का शुभारंभ

पहले मंगलवार पर भव्य मंगला जुलूस निकाला गया

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

Leave a Comment