न्यूज स्केल डेस्क
गोड्डा/महागामा। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल के हनवारा व बोआरीजोर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल, दो मैगजीन व नौ जिंदा कारतूस, टोटो से 72 बोतल अंग्रेजी शराब व 100 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। साथ ही उक्त मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध आग्नेयास्त्र की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर नयानगर मोड़ के पास गठित टीम के द्वारा छापेमारी कर देसी पिस्टल, दो मैगजीन व नौ जिंदा कारतूस के साथ हनवारा निवासी शौकत अली व अमन राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महागामा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत 191/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की चौक के पास वाहन जांच के दौरान टोटो से 375 एमएल की 72 बोतल विभिन्न कंपनियों का अलग-अलग मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। भागलपुर जिला अंतर्गत गोराडीह थाना क्षेत्र के बड़हड़ी निवासी शिशुपाल दास को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत हनवारा थाने में कांड संख्या 60/2024 दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, राजन कुमार राम, विजय कुमार केरकेट्टा, पुलिस अवर निरीक्षक रोमा कुमारी, मनोज कुमार पाल समेत तीनों थाने के जवान शामिल थे।
पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल, दो मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस, टोटो से 72 बोतल अंग्रेजी शराब किया जब्त, तीन गिरफ्तार

By newsscale
On: October 27, 2024 12:51 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1149549
Total views : 2977105