पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी और अडानी के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध…

newsscale
4 Min Read

कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी के कई दिग्गज व पूर्व केंद्रीय मंत्री, कहा मोदी और अडानी के बीच पति-पत्नी जैसा संबंध, देश में संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, भ्रष्ट भगौड़े व्यापारियों के कारण राष्ट्र झेल रहा आर्थिक संकट.., प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया ईमानदारी का ढोंग रचकर देश को लूटवाने का आरोप..?

https://youtu.be/VaxWVGcJZOA

चतरा: नगर भवन चतरा में आयोजित कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में पार्टी के कई दिग्गज नेता, मंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी को सूरत कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता जाने और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस से बौखलाए कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक तक कह दिया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने कहा कि ईमानदारी का ढोंग करने वाले मोदी और अडानी के बीच पति-पत्नी जैसा संबंध है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में भ्रष्ट, भगोड़े व्यापारियों के कारण आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, अत्याचार चरम सीमा पर है, संविधान से केंद्र सरकार के संरक्षण में खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है और देश के विनास के बजाय छिटपुट किए गए विकास का प्रचार-प्रसार कर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़क से सदन तक हम सरकार की गलत नीतियों से आम लोगों को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम आरंभ किया है।

ऐसे में जनता को सजग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार पूरी तरह लोकतंत्र को खत्म करने पर उतारू है और अब विपक्ष के सवाल पूछने के संवैधानिक अधिकारों पर भी प्रतिबंध लगाना चाहती है। राहुल गांधी ने सरकार से सिर्फ इतना पूछा था कि अडाणी को 20 हजार करोड़ रुपये आखिर किस कंपनी से मिले हैं ? केंद्र सरकार उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गई। लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करते हुए राहुल गांधी की सदस्यता तक समाप्त करवा दी। राजसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं से प्रखंड, पंचायत, शहर और गांव स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के प्रचार-प्रसार करने की अपील की। साथ ही कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला किया जा रहा है। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा देश में संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है। देश के बड़े व्यापारी सत्ता के संरक्षण में पैसे लेकर भाग रहे हैं। जबकी सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अडानी के विरुद्ध सवाल पूछने पर राहुल गांधी को सजा मिली, उनकी सदस्यता गई और 24 घंटों के अंदर घर भी खाली करना पड़ा। आपाधापी में कानूनी तरीके से यह कृत्य संभव नहीं है। इस पूरे प्रकरण में राजनीतिक षड्यंत्र की बू आ रही है। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, केएन त्रिपाठी के अलावे कई प्रदेश व जिला स्तर के नेता व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *