Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र ने 3 साल में 3 मुख्यमंत्री देखे, 40 साल से किसी भी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत

On: October 17, 2024 1:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बहु कुछ विशेष है। जैसे में बीते 50 साल में देवेन्द्र फड़नवीस को छोड़कर किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। वहीं 40 वर्ष से विधानसभा में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। जंबकी विशेष यह रहा की 2019 विधानसभा चुनाव के बाद राज्य ने 3 वर्ष में 3 मुख्यमंत्री देखे।

ऐसे में जाने क्यों है खास 2024 का चुनाव

राजनीति उठापटक में आपसी टूट के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार शिवसेना एवं एनसीपी दो धड़ों में चुनाव लड़ने जा रही है। जहां चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे को शिवसेना का आधिकारिक नाम एवं चुनाव चिन्ह मिला था। वही चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) रखने की अनुमति दी। दूसरी तरफ एनसीपी में हुई फूट के बाद अजीत पवार को पार्टी का आधिकारिक नाम एवं चुनाव चिन्ह मिला था, तो शरद पवार को अपनी पार्टी के लिए एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नाम मिला।

महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 दो गठबंधनों यानी महायुति एवं महाविकास अघाड़ी के बीच लड़ी जाएगी। एक तरफ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना एवं एनसीपी मुख्य राजनीतिक दल हैं। तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) एवं एनसीपी (शरदचंद्र पवार) मुख्य राजनीतिक दल है। दोनों गठबंधनों में चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे की कवायद अंतिम दौर में है।

2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में हुए बड़े राजनीतिक घटनाक्रम

मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान करते हुए शिवसेना एनडीए से अलग हुई। और महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में देरी के चलते राष्ट्रपति शासन लगा जो 11 दिनों तक चला। 23 नवंबर 2019 को देवेन्द्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली एवं 5 दिन में ही इस्तीफा दिया। शिवसेना ने कांग्रेस एवं एनसीपी से हाथ मिलकर महाविकास अघाड़ी नामक गठबंधन का गठन किया। 28 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला एवं वे मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य बने। जून 2022 में राज्य में हुए विधानपरिषद के चुनाव में बड़े पैमाने पर महाविकास अघाड़ी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग हुई। जून 2022 के आखिर में शिवसेना में शुरू हुई अंदरूनी टूट एवं मौजूदा सरकार में अविश्वास के चलते 29 जून 2022 को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 30 जून 2022 को भाजपा के समर्थन से शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने। देवेन्द्र फड़नवीस ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। 2 जुलाई 2023 में एनसीपी पार्टी में अंदरूनी खींचतान के बाद अजीत पवार कई विधायकों के साथ महायुति गठबंधन में शामिल हुए एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (48 सीट)

कांग्रेस को 13, भाजपा को 9, शिवसेना (यूबीटी) को 9, एनसीपी (एसपी) को 8
शिवसेना को 7, एनसीपी को 1, निर्दलीय को 1

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम 288 सीट

भाजपा को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44, अन्य को 16 व
निर्दलीय को 13 सीट मिले थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

Leave a Comment