Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का कार्याकर्ताओं ने किया स्वागत

On: April 6, 2023 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

गिद्धौर (चतरा)। गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। श्री मरांडी सदर प्रखंड के आरा गांव में दिवंगत भाजपा नेता अजय सिंह के श्रद्धा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी क्रम में गिद्धौर मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी के साथ फूल माला व भगवा गमछा देकर स्वागत किया। इस दौरान श्री मरांड़ी ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के तैयार में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर कई सवाल खड़ा किए। जबकि केंद्र सरकार के कार्य की काफी सराहना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ देश आज मजबूत हुआ है। मौके पर बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, उज्ज्वल दास, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, उज्जवल दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, युवा मोर्च मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, लखन दांगी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा, ब्रजेश कुमार सिन्हा, प्रेमचंद यादव, विकास कुमार दांगी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

प्रदान के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया सलगी के रोचो बरवाटोली का भ्रमण, बोले- “लोहरदगा जिला बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी”

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

Leave a Comment