Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1700 से अधिक अंकों की गिरावट

On: October 3, 2024 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट आई है। लगातार चौथे सत्र में शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। दरअसल, ईरान द्वारा इजरायल पर हाल ही में किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के कारण 03 अक्टूबर 2024 को सूचकांकों में गिरावट काफी अधिक रही।

सेंसेक्स 1,769 और निफ्टी 546 अंकों की गिरावट पर हुए बंद

सेंसेक्स दिन के अंत में 1,769.19 अंकों यानि 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,497.10 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 546.80 अंकों यानि 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,250.10 अंकों पर बंद हुआ। क्षेत्रीय सूचकांकों में सभी में गिरावट आई, लेकिन रियल्टी, तेल और गैस, बैंक, ऑटो और मीडिया सबसे अधिक गिरावट वाले रहे।

इस गिरावट को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट ?

शेयर बाजार में हुई इस बड़ी गिरावट को लेकर ळमवरपज फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद घरेलू बाजार में भारी गिरावट आई, जिससे जवाबी कार्रवाई और युद्ध बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे संभावित रूप से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ सकता है।”

आगे जोड़ते हुए नायर ने कहा “इसके अलावा, एफएंडओ सेगमेंट के लिए सेबी के नए नियमों ने व्यापक बाजार में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। अंत में, चीन में आकर्षक मूल्यांकन के साथ, एफआईआई ने अपने फंड को पुनर्निर्देशित किया है, जिससे भारतीय शेयरों पर दबाव बढ़ रहा है।”

चूंकि खुदरा निवेशक इक्विटी इंडेक्स डेरिवेटिव्स (एफएंडओ) व्यापार में लगातार घाटे में चल रहे हैं, इसलिए सेबी ने मंगलवार को डेरिवेटिव ढांचे को मजबूत करने के लिए छह उपाय किए, जिसमें न्यूनतम अनुबंध आकार बढ़ाना भी शामिल है। घोषित उपाय 20 नवंबर से शुरू होने वाले चरणों में प्रभावी होंगे।

वहीं वित्तीय बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि एफआईआई द्वारा खरीदारी के लिए प्रेरित चीनी आर्थिक प्रोत्साहन, भू-राजनीतिक जोखिम, एफएंडओ व्यापार नियमों को कड़ा करना, हाल ही में बाजारों में गिरावट के पीछे के कुछ प्रमुख कारण हैं।

सोमवार को सेंसेक्स में 1,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई

ज्ञात हो, सोमवार को सेंसेक्स में 1,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में आई गिरावट से पहले, यू.एस. फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की भारी कटौती की थी, जिससे भारतीय शेयरों को नया समर्थन मिला था। यूएस में ब्याज दरों में जितनी ज्यादा कटौती की गई, भारत समेत वैकल्पिक निवेश स्थलों की ओर पूंजी के पलायन की प्रवृत्ति उतनी ही ज़्यादा हुई।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानि एफ.पी.आई. द्वारा लगातार खरीदारी ने भी शेयर सूचकांकों को कुछ हद तक सहारा दिया। ऐसे में सितंबर तक लगातार चौथे महीने भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सकारात्मक रहा। (एएनआई)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

Leave a Comment