Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में घायल इनामी नक्सलील समेत चार गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी कमांडर करा रहा था छुप कर इलाज

On: April 5, 2023 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क

रांची: चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत पलामू-चतरा सीमा में बीते सोमवार को हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भाकपा माओवादियों के चार इनामी सहित पांच नक्सली ढ़ेर हो गए थे। मुठभेड़ में लगभग 1 दर्ज नक्सलियों के घायल होने का दवा करते हुए पुलिस आसपास के सीमांत थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चला रही थी। इस दौरान बुधवार को पुलिस टीम ने सोमवार के मुठभेड़ में घायल पांच लाख के इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया सहित चार नक्सलियों को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने इंसास समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद नक्सली नंदकिशोर की पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पलामू एसपी चंदन सिंह ने बताया है कि चतरा के मुठभेड़ में घायल नक्सलियों के इलाज कराने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया को इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नंदकिशोर माओवादियों का सब जोनल कमांडर है और झारखंड सरकार ने पांच लाख का इनाम रखा हुआ है। आगे बताया कि सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद नंदकिशोर पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नंदकिशोर समेत उसके इलाज में मद कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment