Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हेलिकॉप्टर क्रैश में 2 पायलट समेत तीन की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

On: October 2, 2024 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल
पुणे। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के बावधन इलाके में केके राव पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से उसमें सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। मामले की तहकीकात पुणे पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास हेलीपैड से जुहू जाने के लिए करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरा था। महज पांच मिनट बाद करीब 1.5 किमी दूर जाकर हेलीकाफ्टर क्रैश हो गया। क्रैश होते ही उसमें आग लग गई, जिससे हेलीकाफ्टर में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंजेवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मुंबई से 6 लोगों की टीम पुणे के लिए रवाना हो गई है।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर पिंपरी-चिंचवाड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने मीडिया को बताया, “आज हेरिटेज एविएशन के एक निजी हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड हेलीपैड बावधान से उड़ान भरी। आज सुबह 7.30 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद हमें इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। दुर्घटना में 2 पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई, डीजीसीए इसकी जांच करेगा। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।”

यह भी बताया जा रहा है कि इस हेलीकाफ्टर से राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे मुंबई से सुतारवाड़ी की हवाई यात्रा करने वाले थे। उन्हीं को लेने के लिए हेलीकाफ्टर पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

Leave a Comment