Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फर्जी एनकाउंटर का आरोप, परिजन बोले सरेंडर करने आए थे, पकड़कर मारी गई गोली, डीजीपी ने कहा सबूत है तो सामने लाएं

On: April 5, 2023 8:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नक्सलियों के परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का लगाया का आरोप, बोले सरेंडर करने आए थे, पकड़कर मारी गई गोली, डीजीपी ने कहा सबूत है तो सामने लाएं

चतराः जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के परिजन ने फर्जी एनकाउंटर का बड़ा अरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पकड़कर गोली मारी है। वहीं, झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि परिजन के आरोप में कोई दम नहीं है। अदि ऐसे कोई सबूत है तो सामने लाएं। मारे गए नक्सलियों के परिजन ने कहा है कि वे सरेंडर करना चाहते थे और लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पुलिस भी हमारे घर आती थी। सभी सरेंडर करने के इरादे से चतरा क्षेत्र में पहुंचे थे की पुलिस ने उन्हें धोखे में रखकर मार दिया। सैक मेंबर सुरेश पासवान उर्फ गौतम पासवान उर्फ बड़का दा के बेटे चंदन पासवान ने आरोप है कि पुलिस ने मेरे पिता को फर्जी एनकाउंटर में मारा है। इस मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग जाएंगे। पुलिस नहीं चाहती है कि हम अच्छे से रहें। मेरे पिता आत्मसमर्पण करने वाले थे। सब जोनल कमांडर अजय यादव उर्फ नंदू के दामाद संतोष यादव ने आरोप है कि मुठभेड़ होता तो दोनों ओर से गोलियां चलती। लेकिन सरेंडर करने के बाद गोली मारी गई। वह 2000 के बाद से घर पर थे, लेकिन पुलिस से परेशान होकर दोबारा नक्सली बने थे। इस बाबत डीजीपी अजय कुमार सिंह का कहा है कि जो हुआ सामने है। मुठभेड़ का प्रमाण भी सबके सामने है। परिजन के आरोप में दम नहीं है। अदि सबूत है तो सामने लाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment