शिवप्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रमुख हुई शामिल

newsscale
1 Min Read

शिवप्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रमुख हुई शामिल

मयूरहंड(चतरा)। सोमवार को मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कदगावांकला पंचायत अंतर्गत दिग्ही में शिव प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मिकी देवी मुख्य रूप से शामिल हो भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया। आचार्य दिलीप इंद्रगुरु ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाया। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 चौत मास त्रिदशी को भगवान भोलेनाथ का प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में दिग्ही ग्राम वासियों द्वारा रुद्राभिषेक कर वर्षगांठ मनाया गया। इसके अलावा हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्याम सुंदर सिंह, पुरुषोतम सिंह, दिवाकर सिंह, गौतम सिंह समेत दर्जन की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *