Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तालाब से मिला महिला का कटा सिर, पहचान के साथ धड़ की तलाश में जुटी पुलिस, न्यायालय के आदेश पर सिर का होगा बोन पोस्टमार्टम

On: September 1, 2024 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
धनबाद। धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांडरपाला दास बस्ती स्थित तालाब में शनिवार को एक अज्ञात महिला का कटा सिर तैरता मिला है। बरामद सिर की पहचान अबतक नहीं हो पायी है। वहीं कटा सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। तालाब में सिर होने की सूचना पर बैंकमोड़ थाना प्रभारी लव कुमार, केंदुआडीह थाना प्रभारी वकार हुसैन व भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की। वहीं तत्काल गोताखोरों को बुलाकर तालाब में शरीर के अन्य हिस्से की खोजबीन शुरू की गयी। हालांकि, घंटों प्रयास के बाद भी सिर के अलावे कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। जहां कटे सिर को रखा गया है। न्यायालय के निर्देश पर ही उसका बोन पोस्टमार्टम होगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस न्यायालय से अनुमति मांग सकती है।

कटे सिर के दोनों कानों में थी बाली

पुलिस के मुताबीक लगभग एक सप्ताह से सिर पानी में होने के कारण चेहरा पूरी तरह से फूल गया था। जबकी महिला के कटे सिर में कानबाली मिली है। बैंकमोड़ थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि छानबीन करने के साथ शरीर की तलाश की जा रही है। हाल के दिनों में घर से लापता हुई महिलाओं की जानकारी भी एकत्रित की जा रही है।

दुसारी ओर तालाब से बरामद सिर के मामले में पुलिस सूत्रों कि माने तो उक्त सिर किसी बच्ची का है या बड़ी लड़की या महिला का यह देख कर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि पानी में फूलने से उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पोस्टमार्टम में दांत व हड्डियों के आधार पर चिकित्सक उम्र का पता लगा पायेंगे।

वहीं कटे हुए सिर को लेकर क्षेत्र से लेकर पुलिस के बीच भी तरह-तरह की चर्चा भी है। कुछ लोगों का कहना है कि यह नरबली का भी मामला हो सकता है। बाद में लाश को ठिकाने लगाने के लिए सिर को तालाब और शरीर को कहीं और फेंक दिया गया हो। पुलिस लापता लोगों से संबंधित सूचनाओं के साथ भी इस मामले को जोड़ कर देख रही है। ऐसे में आसपास के जिलों से भी लापता होने वालों की सूचना मंगवाई जा रही है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

Leave a Comment