Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री रामनवमी पर शहर में निकली झांकी, देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी

On: March 31, 2023 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्री रामनवमी पर शहर में निकली झांकी, देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी

चतरा। मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम व वीर हनुमान की भक्ति में गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह तक पूरा चतरा शहर सराबोर रहा। शहर की सडकों पर आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों भारी भीड उमड़ी। शहर में करीब 28 अखाडों व क्लबों के द्वारा एक से बढ कर एक झाकियां निकाली गई थी। जुलूस व झांकी में शामील लोगों के द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम व जय वीर हनुमान आदि के उद्घोष से पूरा शहरा पुरी रात गुंजायमान होता रहा। शांतीपूर्ण जुलूस व झांकी संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षाबलों को लगाया गया था व सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से हो रही थी निगरानी। साथ हीं झांकियों के स्काउट के लिये विशेष तौर पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त थे। वहीं चतरा चौक पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया था।

जुलूस व झांकी में राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता, उपायुक्त अबू इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसडीओ मुमताज अंसारी, एसडीपीओ अविनाश कुमार, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर समेत कई गणमान्य मौजूद थे। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न क्लबों व अखाडों द्वारा एक से एक मनमोहक झांकी शहर में निकाली गई थी। जुलूस में खेलों का प्रदर्शन किया गया। वहीं इस वर्ष पहली बार भगवाधारी महिलाएं जुलूस व शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। राम जी की निकली सवारी, इनकी लीला है न्यारी तो कहीं जय हो पवन कुमार, तोर शक्ती है अपार… आदि बज रहे गितों ने उमंग को और भी उत्साहित बना रहे थे।

वहीं दुसरी ओर शहर के जुलूस व झांकी के दौरान पुलिस व प्रशासनीक पदाधिकारी भी देर रात से सुबह तक चतरा चौक पर मौजूद थे। ऐसे में शांतिपूर्ण माहोल में रामनवमी की झांकी संपन हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन -: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment