Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलाम खलीफा हत्या कांड का उद्भेदन, पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: March 30, 2023 10:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कलाम खलीफा हत्या कांड का उद्भेदन, पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कुंदा(चतरा)। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 जनवरी को गेन्द्रा पुल के पास ग्राम टुनटुनदाग, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू निवासी कलाम खलीफा के हुए हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में कांड का उद्भेदन करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जो अनुसंधान के क्रम में कांड का उद्भेदन करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा के साथ 23 वर्षीय मंटू शर्मा पिता बिंदेश्वरी शर्मा, 42 वर्षीय मुफील भुइयां पिता प्रगास भुइयां व संकर भारती उर्फ तूफान पिता ईशु भुइयां सभी ग्राम टुनटुनदाग थाना पिपराटांड़ जिला पलामू निवासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मंटू शर्मा का पाटन व हेरहंज थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने कांड में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी के दौरान एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक 08 एमएम गोली का खोखा, दो विभिन्न कंपनियों के मोबाइल व एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया है। टीम में एसडीपीओ के साथ थाना प्रभारी परमानंद मेहरा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Leave a Comment