Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भगवा में विरांगनाएं बुलेट पर सवार शोभा यात्रा में शामिल, देखें vdo और तस्वीरों में…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विरांगनाएं भगवा में बुलेट पर सवार शोभा यात्रा में शामिल, देखने उमड़ी भीड़…


चतरा। श्री राम नवमी पर चतरा शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में भगवाधारी विरांगनाएं बुलेट पर सवार आकर्षण का केंद्र रही। पहली बार शहर में भगवाधारी महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल हुई ओ भी बुलेट पर। जिसे देखने के लिए शहर में भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में जबरदस्त उत्साह व अनुशासन का प्रर्दशन लोगों ने किया।

ग्वालटोली देवी मंडप क्लब के द्वारा निकली गई शोभा यात्रा में भगवा में सजी महिलाएं व युवतियां बुलेट पर सवार नजर आई तो कुछ ढ़ोल वा तासा बजाती तो कुछ अन्य कर्तब दिखाती। शहर में दो दर्ज से भी अखाड़ों द्वारा जुलूस सह सोभा यात्रा निकाली गई। जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में दोनों समुदायों के लोग दोपहर से शहर पहुंचने लगे थे। इस बार पहली बार भगवा में विरागनाओं को देखने के लिए महिलाएं भी जुलूस में दिखीं।

ज्ञात हो कि चतरा जिला सम्प्रदायिक एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इसकी अद्भुत मिसाल बुधवार व गुरुवार को देखा गया। जिला प्रशासन ने भी पर्व में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। सोशल नेटवर्किंग से लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शहर में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती पर्याप्त मात्रा में कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment