Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्वत मामले में कर्नाटक के बीजेपी विधायक भेजे गए 5 दिन की हिरासत में

On: March 29, 2023 11:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिश्वत मामले में कर्नाटक के बीजेपी विधायक भेजे गए 5 दिन की हिरासत में

बेंगलुरु। कर्नाटक के बीजेपी विधायक (एमएलए) मदल विरुपक्षप्पा को बेंगलुरु की एक अदालत ने रिश्वत मामले में पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत के न्यायधीश बी जयंत कुमार ने उक्त फैसला सुनाया है। न्यायधीश ने विरुपक्षप्पा को रिश्वत मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए एक अप्रैल तक लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। भाजपा विधायक को तुमुकुरु के क्यातासान्द्रा टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया था। कर्नाटक हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन याचिका खारिज होने के बाद विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। बीते दिनों भाजपा विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया था। मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) अध्यक्ष थे। मदल विरुपक्षप्पा के कार्यालय से ही बेटे प्रशांत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि इसके तार भाजपा विधायक से जुड़े हैं और साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल के सौदे के लिए एक ठेकेदार द्वारा यह रिश्वत दी गई थी। मामले में मदल विरुपक्षप्पा और बेटे प्रशांत मदल आरोपित हैं। इसके बाद भाजपा विधायक के कार्यालय से लोकायुक्त की टीम ने 1.7 करोड़ और घर से करीब छह करोड़ रुपए बरामद किए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, पैसे हड़पने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह पर विक्षिप्त महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; 20 अज्ञात पर मामला दर्ज

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

Leave a Comment