Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

2 नाबालिगों के यौन उत्पीड़न को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन, एक आरोपी गिरफ्तार

On: August 21, 2024 12:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल सोशल डेस्क
20 अगस्त को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ बदलापुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में हुई घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठन का आदेश दिया है। साथ ही ठाणे पुलिस आयुक्त को भी मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

बदलापुर के कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, ये बहुत ही दुखद घटना है। राज्य शिक्षा विभाग की पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई है। हमने पुणे और मुंबई के 4 आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हम पता लगा रहे हैं कि स्कूल में सीसीटीवी क्यों काम नहीं कर रहा था। शिकायत देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए सीनियर पीआई का तबादला कर दिया गया है। हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को अधिकतम सजा मिले। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा विभाग यहां मौजूद है और छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

दीपक केसरकर ने कहा कि घटना के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आश्वासन दिया कि अधिकतम सजा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बदलापुर के उस स्कूल को नोटिस भेजा गया है, जहां पिछले हफ्ते कथित घटना हुई थी। हमने हर स्कूल के लिए एक विशाखा समिति बनाने का फैसला किया है। दो शिक्षकों, एक प्रधानाध्यापक, एक कक्षा शिक्षक और दो सहायकों को निलंबित कर दिया गया है। घटना 13 से 16 अगस्त के बीच हुई और 18 अगस्त को शिकायत के 12 घंटे बाद तक जब कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो सीनियर पीआई का तबादला कर दिया गया। एक व्यक्ति को पोक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे साढ़े 13 साल तक की कैद हो सकती है।

इस बीच, बदलापुर में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी सुरक्षा तैनात की गई है। मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय ट्रेनों को रोका गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन किया। बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। (ANI)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment