Chatra: चैती छठ पर डूबते हुए भगवान सूर्य को वर्तियों ने दिया अर्घ्य, आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व होगा संपन

newsscale
2 Min Read

चैती छठ पर डूबते हुए भगवान सूर्य को वर्तियों ने दिया अर्घ्य, आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व होगा संपन

चतरा/इटखोरी/गिद्धौर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ्य सोमवार शाम जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में डूबते सूर्य को दिया गया। इसके उपरांत व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। दिन में तीन बजे के बाद से ग्रामीण क्षेत्र में व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी घाट के लिए घरों से छठ मइया का गीत गाते हुए रवाना होने लगी थीं। सूर्यास्त से पहले ही व्रती महिलाएं नदी-घाट के पानी में जाकर खड़ी हो गईं। सूर्यास्त होने के दौरान व्रती महिलाओं के परिवार के लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। चौती छठ पर्व का दूसरा अर्घ्य मंगलवार की सुबह उदयीमान सूर्य को दिया जाएगा। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के रामसागर छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। छठ महापर्व पर प्रखंड मुख्यालय में 26 श्रद्धालुओं द्वारा छठ पर्व किया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर रामसागर छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। छठ घाट प्रवेश के दौरान छठ व्रतियों के साथ-साथ दंडवत देने वाले श्रद्धालुओं को फूल बरसाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान, उपमुखिया मंजू देवी, निरंजन दांगी, प्रमोद मेडिकल, रविंद्र दांगी, दयानंद कुमार, गौतम कुमार, तीरथ राम दांगी, लखन दांगी, देवनारायण दांगी, रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार दांगी, समाज सेवी गुड़िया देवी, चंदा कुमारी, महादेव दांगी आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *