Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mayurhand,Chatra: चोरहा प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल, कहा खेल से समाजिक समरसता बढती है

On: March 26, 2023 10:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरहा प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल, कहा खेल से समाजिक समरसता बढती है

मयूरहंड(चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत न्यू आजाद स्पोटींग क्लब चोरहा द्वारा आयोजित प्रिमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी एवं नरेश कुमार भुईयां ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व खिलाडयों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत बैटींग कर किया। प्रिमियम लीग टूर्नामेंट मैच में कुल बारह टीमों ने भाग लिया था। जिसमें फाइनल मुकाबला चौपारण थाना क्षेत्र के बिश्नपुर बनाम न्यू आजाद स्पोटींग क्लब चोरहा के बीच खेला गया। जिसमें चोरहा की टीम ने टॉस जितकर पहले बॉलिंग किया और विपक्षी टीम ने सात विकेट खोकर 135 रन बनाया। वहीं चोरहा टीम सात विकेट खोकर दस ओवर में 106 रन ही बना पाई। इस दौरान खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ ही मानसिक विकास भी होता है। खेलों में सहभागिता करने से सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भावना भी बढ़ती है। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता टीम को एक ट्रॉफी एवं 11 हजार नगद पुरस्कार एवं उप विजेता टीम को एक ट्रॉफी एवं 5 हजार 5 सौ रुपये का नगद पुरुस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज रहे व बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडयों को भी पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका सुबोध कुमार ने निभाया। टूर्नामेंट के आयोजन में अध्यक्ष मनुवर अंसारी, सचिव संदीप यादव, कोषाध्यक्ष हाशिम अंसारी एवं कप्तान उमेश कुमार राणा आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

*ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर का 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला दौरा* *ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र* *46 झारखंड बटालियन एनसीसी में ग्रुप कमांडर का आगमन: संवाद, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प*

Leave a Comment