Patthalgada,Chatra: नव निर्मित लेम्बोइया तेतरिया खेल मैदान का मुखिया ने किया उद्घाटन

newsscale
2 Min Read

नव निर्मित लेम्बोइया तेतरिया खेल मैदान का मुखिया ने किया उद्घाटन

पत्थलगडा(चतरा)ः पत्थलगडा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव पंचायत के लेम्बोइया गांव स्थित धनयोना में रविवार को नव निर्मित लेम्बोइया-तेतरिया खेल मैदान (L&T Playground) का उद्घाटन हुवा। खेल मैदान का उद्घाटन पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा के द्वारा विधिवत पूजा पाठ के उपरांत फीता काट व नारियल फोड़ कर किया गया। ज्ञात हो की इस खेल मैदान का निर्माण लेम्बोइया व तेतरिया गांव के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक सहयोग से किय़ा गया है। ग्रामीण सह समाजसेवी राज कुमार दांगी ने कहा की इस खेल मैदान का निर्माण दोनों गांव के ग्रामीण अपने निजी खर्च से किय़ा है, खेल मैदान बनाने में लगभग बीस लाख रुपये की लागत आयी है। ग्रामीणों ने कहा की कई वर्षों से हम सभी सरकार व प्रशासन से खेल मैदान बनवाने की मांग करते आ रहे थे, पर हमारी मांग पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया अंततः दोनों गांव के ग्रामीणों द्वारा आपस में बैठक कर धनयोना में खेल मैदान बनाने का निर्णय लीया गया। जिसके बाद आपसी सहयोग से इस मैदान का निर्माण कराया गया। मुखिया ने कहा की इस गांव में एक भी खेल मैदान नहीं था जिसके कारण यहां के बच्चों को खेलने या किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए दूसरे गांव के मैदान में जाना पड़ता था। इस मैदान के बन जाने से यहां के बच्चों को काफी सहूलियत होगी साथ ही बच्चे खेल की दुनियां में भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे। मौके पर पूर्व प्रमुख धनुषधारी राम दांगी, वन रक्षी संजय कुमार, अनिल दांगी, मिथलेश दांगी,उमेश दांगी,चण्द्रमणि प्रसाद, सुरेश प्रसाद समेत दोनों गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *