Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: एक दिवसीय किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन, राज्य के श्रम मंत्री, उपायुक्त व जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल, किसानों के बीच कृषि यंत्र एवं प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

On: March 25, 2023 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक दिवसीय किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन, राज्य के श्रम मंत्री, उपायुक्त व जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल, किसानों के बीच कृषि यंत्र एवं प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

चतराः जिला स्तरीय किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन जिला संयुक्त कृषि भवन परिसर, तपेज़ शनिवार को किया गया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। मंत्री श्री भोक्ता एवं उपायुक्त अबु इमरान के आगमन पर कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट ने फलदार पौधा भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री, उपायुक्त व जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री भोक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई गईं हैं। जिसके तहत किसानों के लिए फसल, उत्पाद, खाद सामग्री, कृषि उपकरण, पशुपालन आदि का सरलता के साथ उपलब्धता और उपयोग हेतु सहायता प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ऋण माफ़ी योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि इसी उदेश्य के साथ क्रियान्वित हैं। मौके पर किसानों के बीच कृषि यंत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही कृषि मेला में लगे हुए स्टॉल का अतिथियों निरीक्षण किया। कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, समाजसेवी नवल किशोर यादव समेत अन्य उपस्थित।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

Leave a Comment