Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Itkhori,Chatra: खौराकला विद्यालय के रसोइया ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया मनमानी कर पदमुक्त करने का आरोप, राज्य शिक्षा सचिव एवं उपायुक्त से लगायी न्याय की गुहार

On: March 23, 2023 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खौराकला विद्यालय के रसोइया ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया मनमानी कर पदमुक्त करने का आरोप, राज्य शिक्षा सचिव एवं उपायुक्त से लगायी न्याय की गुहार

इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर पंचायत के उत्कर्मित मध्य विद्यालय खौराकला के रसोईया महिला सविता देवी ने प्रधानाध्यापिका पर मनमानी तरीके से पदमुक्त करने का आरोप लगाई है। रसोईया ने झारखंड शिक्षा सचिव एवं उपायुक्त अबु इमरान से न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है, कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय खौराकला में रसोईया के पद पर वर्ष 2004 से कार्य करते आ रही हूं। वर्ष 2022 में कोरोना काल(कोविड-19) चल रहा था । उसी समय फरवरी माह में मेरे पेट में दर्द होने लगा। जिसके कारण डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन करना होगा। इसी बीच कोरोना काल में ही माह फरवरी 2022 में मुझे ऑपरेशन करना पड़ा था। कोविड-19 के बाद जब 7 मार्च 2022 से विद्यालय चालू हुआ। परंतु ऑपरेशन की स्थिति में विद्यालय में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने में असमर्थ होने के कारण प्रधानाध्यापक को 02/04/2022 को लिखित आवेदन देकर बताया गया कि ऐसी स्थिति में विद्यालय में भोजन बनाकर बच्चों को नहीं खिला सकती हूं। ठीक हो जाने पर मैं पुनः विद्यालय में कार्य करूंगी। इसके बावजूद प्रधानाध्यापिका ने हमे बिना कोई सूचना दिए मेरे स्थान पर किसी अन्य का चुनाव कराकर रसोईया का कार्य लिया जा रहा है। इसके अलाव नए रसोईया के चुनाव से पूर्व किसी भी सदस्य को सूचना नहीं दी गई और ना ही किसी पदाधिकारी द्वारा मुझे हटाने की संबंधित कोई पत्र दिया गया। रसोईया चुनाव कर लेने के बाद मेरे द्वारा विरोध किया गया तो प्रधानाध्यापक द्वारा सभी सदस्यों को घर-घर हस्ताक्षर करा कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से अग्रसारित कराकर जिला शिक्षा अधीक्षक को भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन; मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

​लोहरदगा: श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा सत्तू का शरबत और चना

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

Leave a Comment