Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Itkhori,Chatra: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया विश्व यक्ष्मा दिवस, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा 2025 तक यक्ष्मा रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है

On: March 23, 2023 10:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया विश्व यक्ष्मा दिवस, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा 2025 तक यक्ष्मा रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है

इटखोरी(चतरा)। गुरुवार को जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत नंगवा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में यक्ष्मा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी व उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि यक्ष्मा मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई प्रकार की सुविधा दी जाती है। यक्ष्मा रोग को जड़ से समाप्त किया जा सके। इसके लिए साल 2025 तक यक्ष्मा रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा जन सहभागिता जरूरी है। यक्ष्मा रोग उन्मूलन जन हित से जुड़ा अभियान है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि आधुनिक चिकित्सा पद्दति के इस दौर में कोई भी व्यक्ति यक्ष्मा रोग से अपनी जान ना गवाएं। मौके पर जिला परिषद सदस्य सरीता देवी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. महेन्द्र प्रसाद, उपप्रमुख संजय कुमार गुप्ता, समाजसेवी भारत साव, डॉ. विक्रांत कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

Leave a Comment