Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Simariya,Chatra: वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा रोजगार सृजन केंद्र का किया गया उद्घाटन

On: March 23, 2023 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा रोजगार सृजन केंद्र का किया गया उद्घाटन

सिमरिया (चतरा)। वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना सिमरिया में की गई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वनवासी कल्याण केंद्र के अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहू, अखिल भारतीय ग्राम विकास सह प्रमुख राधिका लड्डा जानकारी देते हुए बताया कि स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत गुरुवार को पूरे देश के 700 जिलों में सृजन केंद्र का उद्घाटन किया गया। श्रीमती लड्डा ने कहा की युवाओं की मानसिकता में लाना है बदलाव। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा स्थापित किए गए रोजगार सृजन केंद्र द्वारा भविष्य में रोजगार से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रोजगार सृजन की त्रिस्तरीय योजना में छोटे-छोटे रोजगार सृजन के प्रयोगों को सहयोग, प्रोत्साहन व संबर्धन करना है। जिलानुसार रोजगार सृजन केन्द्रों की स्थापना करना तथा अपने 37 करोड़ युवाओं की मानसिकता में परिवर्तन करने पर जोर दिया। मौके पर संघ के सिद्धेश्वर सिंह, चिंतामणि पाठक वनवासी कल्याण केंद्र के सिकंदर प्रजापति, सुरेश साहू, रुशु मुंडा, अनिल सिंह,नंददे़ यादव विश्व हिंदू परिषद के राम लखन सिंह, भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दयानिधि सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविंदर सिंह, उपेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं समूह की महिलाएं मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment