Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Giddhaur,Chatra: उमवि सलगा में स्मार्ट क्लास का अवलोकन दिल्ली की टीम ने किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उमवि सलगा में स्मार्ट क्लास का अवलोकन दिल्ली की टीम ने किया

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में चल रहे स्मार्ट क्लास का अवलोकन नोएडा दिल्ली की टीम के द्वारा बुधवार को किया गया। स्मार्ट मार्क्स एजुकेशन नोएडा दिल्ली की टीम में विनोद शंकर एवं सोनम पाठक शामिल थे। बताया गया कि कार्यक्रम के द्वारा इस विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही है, बेहतर है। पहल कार्यक्रम के तहत अभिभावक के साथ एक बैठक भी की गई। जिसमें स्मार्ट क्लास से कितना बच्चे लाभान्वित हुए। इस पर चर्चा करते हुए अभिभावकों ने बेहतर शिक्षा मिलने की बात बताई। इतना ही नहीं अन्य कक्षाओं में भी स्मार्ट क्लास शुरू करने की मांग की। अभिभावकों से टीम के सदस्यों ने नामांकन दर बढ़ाने के साथ-साथ प्रत्येक दिन बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष गायत्री देवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव, शिक्षक दीपेश्वर यादव, विवेकानंद तिवारी, पंकज कुमार राणा, शिला देवी आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment