Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Rajpur,Chatra: चोरी कांड का पुलीस ने किया उद्भेदन, चोरी के दो लैपटॉप व अन्य सामान के साथ चार युवक गिरफ्तार

On: March 22, 2023 9:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी कांड का पुलीस ने किया उद्भेदन, चोरी के दो लैपटॉप व अन्य सामान के साथ चार युवक गिरफ्तार

 

कान्हाचट्टी(चतरा): पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के द्वारा गठित टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी अभियान चलाकर चोरी के दो लैपटॉप व दो मोरफ़ो स्कैनर सहित अन्य खाद्य सामग्री के साथ चार युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बताते चलें कि कन्हाचट्टी मुख्य बाजार में सीएसपी बैंक से बीते 24 फरवरी को दो लैपटॉप दो मोरफ़ो स्कैनर सहित एक दुकान से खाने-पीने की सामग्री की चोरी की गई थी। इसके अलावा कई छोटे-मोटे दुकानों में भी लगातार चोरी हो रही थी। जिसको देखते हुए पुलिस ने चोर गिरोह की टोह में लगी हुई थी। वहीं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित इटखोरी थाना क्षेत्र के प्रभु राम के पुत्र राहुल कुमार, कोलेश्वर राम के पुत्र राजू कुमार पासवान एवं विनोद पासवान के पुत्र सुनील पासवान सहित सदर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी नारोराम के पुत्र आशीष कुमार का नाम शामिल है। एक पखवाड़े के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिए गए आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान में सदर पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार चौधरी राजपुर थाना प्रभारी विकास पासवान अवर निरीक्षक नंद कुमार सिंह दीप नारायण सिंह राजेश कुमार शर्मा धर्म राजपुरा के अलावा सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

Leave a Comment