Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने जनता दरबार में जिलावासियों की सुनी समस्याएं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साहिबगंज। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिला के विभिन्न विभागों एवं गैर विभाग से संबंधित थे। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment