Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग किशोरी की प्रेमी समेत सात युवकों ने लूटी अस्मत, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट पुलिस

On: June 12, 2024 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
धनबादः मानवता को शर्मसार करते हुए धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके प्रमी समेत सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावे गोविंदपुर इलाके में एक युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। उपरोक्त दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई है। धनसरी के मामले में पहले प्रेमी ने खुद किया नाबालिग की अस्मत लूटा और अपने छह दोस्तों के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने प्रेमी के बुलाने पर मिलने पहुंची थी। जहां पहले से मौजूद प्रेमी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद किशोरी को अपने छह दोस्तों को सौंप दिया। वहीं सभी ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। जबकी नाबालिग किशोरी ने शोर मचाया तो सातो आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जांच के दौरान घटना स्थल से एक मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं मंगलवार को पीड़िता धनसार थाना पहुंची और अपने प्रेमी के साथ अन्य छह युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करा कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। किशोरी के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य के बारे में पूछताछ कर रही है। दुसरी ओर गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में बाल कल्याण समिति धनबाद ने संज्ञान लिया और पीड़िता को शेल्टर होम में रखवाया है। उपरोक्त मामले में सीडब्लूसी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने बताया कि धनसार में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी पीड़िता को हर संभव मदद देगी।

जबकी दोनो मामले में सिटी एसपी अजित कुमार ने कहा कि मामले का अनुसंधान जारी है। गोविंदपुर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। धनसार गैंगरेप मामले की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment