वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को विधायक ने विधानसभा में उठाया, संबंधित शिक्षकों ने विधायक के प्रति किया अभार व्यक्त
मयूरहंड(चतरा)। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन कुमार दास ने झारखंड के वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को झारखंड विधानसभा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में लाया। इस कार्य के लिए चतरा एवं हजारीबाग जिला प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सभी प्रधानाध्यापकों ने विधायक का आभार प्रकट किया है। शनिवार को हरिजन जनता उच्च विद्यालय मंझगावां में वित्त रहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने कार्यक्रम आयोजित कर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचित कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक शैलजा गिरजा उच्च विद्यालय करमा लक्ष्मी राम, प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय करनी दशरथ दांगी, प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय असढिया त्रिलोकी राणा, प्रधानाध्यापक शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा बिशनपुर महादेव प्रजापति, प्रधानाध्यापक बसंत नारायण सिंह उच्च विद्यालय बसरिया के वशिष्ठ नारायण मिश्र, प्रधानाध्यापक गिरवरधारी लाल उच्च विद्यालय इटखोरी के अमित कुमार अम्बट, प्रधानाध्यापक मदरसा इटखोरी के मोहम्मद मकसूद आलम व अन्य सहयोगी शिक्षक उपस्थित थे।






















Total Users : 1075386
Total views : 2876683