Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की हुई बैठक, संबंधितों को दिए गए कई अवश्यक दिशा निर्देश

On: March 18, 2023 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की हुई बैठक, संबंधितों को दिए गए कई अवश्यक दिशा निर्देश

चतरा। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों पर किये जा रहे कार्यों के प्रगति एवं रुकावटों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के बैठक में उपायुक्त ने दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़ो की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि जितने भी ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किये गए हैं वहां सुरक्षा बढ़ाने हेतु सभी जरूरी कदम उठाये जाएं। मार्ग चौड़ीकरण, झाड़ी सफाई, साइनेज, स्पीड लिमिटर, तीखे मोड़ पर लगाए जाने वाले कॉन्वेक्स मिरर आदि जैसे सड़क सुरक्षा उपायों का उपयोग तत्वरित रूप से करने की बात कही। समाहरणालय सहित जिले के आलाधिकारियों के आवासों के समीप स्पीड ब्रेकर के निर्माण की बात कही। मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं अन्य से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कारा सुरक्षा की समीक्षा में उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य किये जा रहे सम्बंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीना, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय केदार राम, संबंधित अंचल अधिकारी, सभी परियोजनाओं के संबंधित समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

Leave a Comment