Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नक्सलियों द्वारा मारे गए पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार ग्रामीण नहीं हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नक्सलियों द्वारा मारे गए पिता-पुत्र के अंतिम संस्कार ग्रामीण नहीं हुए शामिल

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/कुंदा। ग्रामीणों में दहस्त का आलम ऐसा था कि टीएसपीसी नक्सलियों द्वारा मारे गए कुंदा थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित हिंदियाकला निवासी पंकज बिरहोर व पिता बिफन बिरहोर के अंतिम संस्कार में ग्रामीण शामिल ही नहीं हुए। ज्ञात हो कि शनिवार रात दोनो की हत्या टीएसपीसी के नक्सलियों द्वारा निर्ममतापूर्वक कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। वहीं बीते देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार घने जंगल स्थित पूर्णापानी नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। दुसरी ओर अंतिम संस्कार में नक्सलियों के भय से गांव तो दुर समाज के लोगों ने भी सहयोग नहीं किया। नक्सलियों के खौफ का कही परिणाम था कि दोनो के अंतिम संस्कार में परिजन समेत लगभग एक दर्जन लोग ही शामिल थे। परिजनों का कहना था कि अंतिम संस्कार में बुलाने पर भी समाज व गांव के लोगों को नहीं शामिल हुए। कुछ ने तो बहाना बनाया, तो कई अंतिम संस्कार से पूर्व गांव छोड़ दुसरे गांव चले गये थे। ज्ञत हो कि हिंदियाकला गांव में बैगा बिरहोर समाज के करीब 150 लोगों के अलावे अन्य जाति के लोग निवास करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा जिला परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से प्रखंड और पंचायत स्तर पर लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर; देखें अपने क्षेत्र की तारीख और क्लस्टर सूची

न बारिश न आंधी, फिर भी अचानक मुख्य मार्ग पर भरभरा कर गिरा पेड़ का विशाल डाल; बाल-बाल बचा बाइक चालक

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच मुनाफाखोरी का खेल! डीसी दफ्तर के पास पेट्रोल पंप बना चर्चा का केंद्र; ऊंचे दामों पर तेल बेचने की जांच की मांग

सांसद कालीचरण सिंह का बड़ा कदम: अनीता देवी बाल विकास और रविंद्र भारती बनाए गए स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि

संदिग्ध परिस्थिति में अज्ञात महिला का शव बरामद: थाना प्रभारी ने संभाली कमान; शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी की अपील

अकीदत के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम: युवाओं ने दिखाए बनेठी-फर्री के हैरतअंगेज करतब; सीओ व बीडीओ ने संभाली कमान

Leave a Comment