Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को मिली सफलता, 4 Kg गीला अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, माप तौल मशीन, मोटरसाइकिल भी जब्त

On: March 16, 2023 10:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को मिली सफलता, 4 किलो गीला अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, माप तौल मशीन, मोटरसाइकिल भी जब्त

चतरा। पुलिस अधीक्षक राकेष रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बार फिर अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना क्षेत्र से 4 किलो गीला अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका खूर्द गांव निवासी इंद्रदेव मिस्त्री का पुत्र राजेश शर्मा तथा बिहार के गया जिला अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के पथरा निवासी राजेश विश्वकर्मा पिता मनन विश्वकर्मा का शामिल है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने उपरोक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी तथा पुलिस निरीक्षक लव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित कर की गई। छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के चरका खूर्द गांव में राजेश शर्मा के घर से दोनो को 4 किलो गीला अफीम व एक माप तौल मशीन तथा तस्करी में प्रयोग किये जाने वाले हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों से से पुछताछ करने पर बताया कि ग्रामीण इलाके से अफीम खरीद कर बाहर ले जाकर बिक्री करते हैं। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में कांड संख्या 37/2023 में एनडीपीएस एक्ट के धारा 18/25/27/29 के तहत मामला दर्ज कर दोनो को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में दोनो पदाधिकारियों के अलावे एसआई निताई चंद्र साहा, जितेंद्र उरांव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment