Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Tandwa/Chatra: अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने चलाया जांच अभियान

On: March 16, 2023 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने चलाया जांच अभियान

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन व निर्धारित मापदंडों का अनुपालन नहीं करते हुए कोल परिवहन होने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से बीते देर शाम छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएमओ गोपाल दास व डीटीओ संतोष सिंह संयुक्त रूप से कर रहे थे। पूछे जाने पर जानकारी देते हुए डीएमओ श्री दास ने बताया कि इस अभियान में पिपरवार थाना क्षेत्र में संचालित कोयले का एक अवैध माइनिंग स्थल को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं टंडवा थाना क्षेत्र में स्टोन लदा एक हायवा व एक बालू लदा ट्रेक्टर को जब्त करते हुए अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सुपूर्द किया गया है। वहीं डीटीओ श्री सिंह ने बताया कि कोल परिवहन में लगे वाहनों के कागजातों की जांच की गई जिसमें कई वाहनों का इंस्योरेंस फेल व ओवरलोडिंग करते हुए पाया गया। जिसपर सभी वाहनों से जुर्माने के तौर पर डेढ़ लाख रुपए वसूले गए हैं। आगे अधिकारियों ने बताया कि अभियान नियमित तौर पर जारी रहेगा। वाहन मालिक कार्रवाई से बचने के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment