Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चतरा। शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे अपराधी अशोक राणा को पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने शहर से सटे सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव स्थित घर से अपराधी को गिरफ्तार किया। घटना को लेकर घर में छिपाकर रखा एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 9 एमएम का एफ लिखा हुआ एक जिंदा गोली व एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई कौशल कुमार सिंह व एएसआई महेंद्र ठाकुर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment