Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Itkhori/Chatra: साहित्य सृजन एवं महिला काव्य मंच के बैनर तले पुस्तक का विमोचन, जिप उपाध्यक्ष ने कहा पुस्तक में जिंदगी के हर उस पहलू को छूने का प्रयास किया है, जो आमजन से जुड़ा है

On: March 12, 2023 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साहित्य सृजन एवं महिला काव्य मंच के बैनर तले पुस्तक का विमोचन, जिप उपाध्यक्ष ने कहा पुस्तक में जिंदगी के हर उस पहलू को छूने का प्रयास किया है, जो आमजन से जुड़ा है

इटखोरी(चतरा)। रविवार को चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत गायत्री प्रज्ञा पीठ धुना में साहित्य सृजन एवं महिला काव्य मंच के बैनर तले बचपन की पचपन कविता पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि श्यामनन्द शर्मा, मीरा सिंह, डॉक्टर रवीकांत सुभम, डॉक्टर संध्या रानी, शिक्षिका रेणू रीना देवघर मुख्य रुप से उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता देवकुमार सिंह व संचालन शिक्षक सह कवि ज्वाला सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत नरचाही उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम सुशीला कुमारी द्वारा लिखित बचपन की पचपन कविता पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने पुस्तक के बारें में कहा कि सुशीला कुमारी ने अपनी पुस्तक में जिंदगी के हर उस पहलू को छूने का प्रयास किया है, जो आमजन से जुड़ा हुआ है। ज्ञात हो कि बचपन की पचपन कविता पुस्तक में बचपन से जुड़ी हर घटनाओं को एक साथ पिरोया गया है। जो बिल्कुल सरल शब्दों में लिखी गई है। इस पुस्तक का उद्देश्य बच्चे भी अपनी भावनाओं को कविता के माध्यम से व्यक्त कर सकें। अपनी लेखनी के माध्यम से एएनएम ने समाज में बदलाव लाने का एक प्रयास किया है की बच्चे एक सफल व्यक्तित्व के मालिक बने और अपनी भावनाओं को दबाकर ना रखें बल्कि कलम की वाणी से उसे विभूषित कर समाज में बदलाव लाने का कार्य करें। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। समारोह में कान्हाचट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, टुन्नी सिंह, बसंत कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment