Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Patthalgada/Chatra: समय से नही पहुंचने वाले बीपीओ व अन्य कर्मियों की प्रमुख ने काटी हाजरी, बीडीओ ने कहा मनरेगा कर्मियों का फील्ड वर्क है ऐसे में कार्यालय पहुंचने का समय निश्चित नहीं, कई उपस्थित कर्मी के भी कटे हाजरी, प्रमुख के इस एक्शन की चर्चा जोरों पर

On: March 11, 2023 10:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समय से नही पहुंचने वाले बीपीओ व अन्य कर्मियों की प्रमुख ने काटी हाजरी, बीडीओ ने कहा मनरेगा कर्मियों का फील्ड वर्क है ऐसे में कार्यालय पहुंचने का समय निश्चित नहीं, कई उपस्थित कर्मी के भी कटे हाजरी, प्रमुख के इस एक्शन की चर्चा जोरों पर

 

पत्थलगड़ा(चतरा)। शनिवार को जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय पहुंची प्रमुख मनिषा कुमारी ने समय से नही पहुंचने वाले बीपीओ व अन्य कर्मियें की हाजरी हीं काट दी। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में मात्र तीन-चार कर्मचारी ही उपस्थित पाये गए। प्रमुख ने इस संबंध में बताया कि दिन-प्रतिदिन कर्मचारियों की लापरवाही बढ़ते जा रही है, कर्मचारियों की उपस्थिति सरकारी आदेशानुसार 10ः30 बजे होना है। जबकि कुछ कर्मचारी 10ः30 से 12ः00 बजे के बीच उपस्थित हुवें हैं। उन लोगों की भी हाजरी काट दी गई। वहीं प्रमुख ने इसकी सूचना उपायुक्त अबू इमरान को फोन पर दी। आगे बताया कि कर्मचारियों की उपस्थित समय पर नही होने के कारण हाजरी रजिस्टर में हाजरी काट दी गई। किसी की ब्लॉक में मनमानी नही चलेगी। प्रमुख ने कहा कि कर्मचारी समय अनुसार ब्लॉक नही पहुंचते हैं, तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ मोनी कुमारी ने पुछे जाने पर बताया कि मनरेगा कर्मचारी फील्ड कर्मी हैं उनका कार्यालय पहुंचने का कोई समय नही होता है, कभी भी अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। हालांकी प्रमुख द्वारा हाजरी पंजी में कर्मियों को अनुपस्थित लिखना और बीडीओ द्वारा मनरेगा कर्मियों के फील्ड में कार्य करने की बात की चर्चा जोरों पर है। जानकारों का कहना है कि जब फील्ड में भी कर्मी कार्य करते हैं और प्रमुख का प्रखंड कार्यालय परिसर में ही कार्यालय है तो इसके पहले क्यों नही शिकायत की गई या जानकारी ली गई। इस मामले में जितनी मुह उत्नी तरह की बातें कही जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा की प्रमुख के इस एक्शन का रिएक्शन क्या होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment