Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन, अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय ने कहा महिलाएं कानून के प्रति हों जागरूक, डालसा सचिव ने महिलाओं को दी कानून जानकारी

On: March 11, 2023 9:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन, अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय ने कहा महिलाएं कानून के प्रति हों जागरूक, डालसा सचिव ने महिलाओं को दी कानून जानकारी

 

सिमरिया (चतरा)। शनिवार को सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बन्हे पंचायत भवन में नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वधान में किया गया। शिविर का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राधिकार की सचिव प्रज्ञा बाजपेई ने किया। जबकी शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते एडीजे तृतीय श्री चंद्रा ने महिलाओं पर होने वाले अपराध के विरुद्ध खुलकर सामने आने और अधिकार लड़कर लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी दबाव में ना आएं, अत्याचार का खुलकर विरोध करें न्याय व्यवस्था उनके साथ है। प्राधिकार की सचिव ने इस अवसर पर कहा कि महिला और बच्चियों के लिए विशेष कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निर्भीक होकर अपराध की शिकार महिला एवं बच्चियां कानून की शरण में आएं हर संभव सहायाता दी जाएगी। आगे उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से निवारण के लिए भारत की संसद में पारित महिला लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेधएवं प्रतितोष अधिनियम 2013 के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया। बीडीओ श्रीमती सिंह ने महिलाओं को सरकार के द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पीएलवी सुबोध कुमार शर्मा, रंजन कुमार मिश्रा, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक राहुल रंजन पांडेय, 20 गृहिणी, 20 सेविका-सेविका, 20 किशोरियां सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Leave a Comment