सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के ऊपर जानलेवा हमला, गम्भीर रूप से घायल, मुखिया पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप
सिमडेगाः जिले के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज भगत पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में श्री भगत गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोचेडेगा के एक पीडीएस दुकान के द्वारा राशन की कालाबाजारी की सूचना मुखिया शिशिर टोप्पो के द्वारा दिए जाने के बाद देर रात पुलिस बल के साथ सीओ प्रताप मिंज और डीपीआरओ श्री भगत जांच के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में मुखिया के द्वारा ग्रामीणों को भड़काया गया, जिससे ग्रामीणों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। हमले में डीपीआरओ गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया गया कि जांच के लिए पहुंचे सीओ ग्रामीणों से राशन कालाबाजारी के संबंध में जानकारी ले रहे थे। इसी क्रम में मुखिया ने डीपीआरओ पर धारा 107 की सुनवाई के मामले पर बहस की और इसके बाद घटना घटी। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी मेंजुटी है।


















Total Users : 1171152
Total views : 3000568