हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच किया गया तरबूज का वितरण।

Munna
By Munna
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

लगातार दूसरी वर्ष हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा किया गया है ऐसी सेवा।

सेवा ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग यूथ विंग हर धर्म के लोगों की सेवा में तत्पर रहता है :– जय प्रकाश खण्डेलवाल।

हजारीबाग:-शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग जो पिछले दो वर्षों से शहर में अपनी सेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने का प्रयास कर रहा है इसी प्रयास के दौरान शुक्रवार को देर शाम सरदार चौक रोड के मजार के समीप रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच तरबूज का वितरण किया गया। शहर में बढ़ते गर्मी के बीच मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पवित्र पर्व को काफी सादगी के साथ मना रहे हैं। उनके इस पवित्र पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने छोटा सा प्रयास करते हुए तरबूज का वितरण किया है। हजारीबाग यूथ विंग के उपाध्यक्ष जयप्रकाश खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगातार दूसरी वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि आपके द्वारा यह काफी सराहनीय सेवा की जा रही है। हम सभी संस्था के आभारी हैं। वही दूसरी और कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग लोगों का विशेष सहयोग मिला।संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान पर्व काफी महत्व रखता है और उनके इस पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने अपने माध्यम से एक छोटी सी प्रयास की है। साथ ही कहा की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।मौके पर उपाध्यक्ष जय प्रकाश खण्डेलवाल ने कहा की हजारीबाग यूथ विंग लगातार दूसरी वर्ष यह सेवा प्रदान किया है। हजारीबाग यूथ विंग हर धर्म के लोगों की सेवा में तत्पर रहता है।

मौके पर :– उपाध्यक्ष जय प्रकाश खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे,गुंजन मद्धेशिया, मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रवेक जैन एवं मो.सलीम सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *